Balrampurकलेक्टरछत्तीसगढ़

महापुरुषों की प्रतिमाएं धूल खा-खा कर उपेक्षित हो रही है, .. कब जागेगा सफाई का जिम्मा संभालने वाला तंत्र?

स्वच्छ भारत अभियान पर भारी पड़ रही स्थानीय स्तर की लापरवाही.

बलरामपुर कलेक्टर परिसर में बदहाल स्वच्छता व्यवस्था, जिम्मेदारों की लापरवाही उजागर

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

बलरामपुर जिले के कलेक्टर कार्यालय परिसर में साफ-सफाई की स्थिति बेहद चिंताजनक बनी हुई है. परिसर में जगह-जगह कचरे के ढेर फैले हुए हैं, जिससे आम नागरिक या फिर कार्यालय मे बेठने वाले क्रमचारी अधिकारी को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

जिला कार्यालय के सामने स्थापित महात्मा गांधी, अशोक स्तंभ एवं संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमाओं पर महीनों से धूल जमी हुई है, लेकिन उनकी नियमित सफाई की ओर किसी भी जिम्मेदार अधिकारी का ध्यान नहीं है। यह स्थिति न केवल प्रशासनिक उदासीनता को दर्शाती है, बल्कि महापुरुषों के सम्मान पर भी प्रश्नचिह्न खड़ा करती है।

एक ओर प्रशासन द्वारा “स्वच्छता” को लेकर बड़े-बड़े दावे किए जाते हैं, वहीं दूसरी ओर कलेक्टर परिसर जैसी महत्वपूर्ण जगह पर सफाई व्यवस्था पूरी तरह चरमराई हुई है।

अब सवाल यह है कि आखिर कब जागेंगे जिम्मेदार अधिकारी और कब होगी कलेक्टर परिसर की नियमित सफाई?स्वच्छता केवल नारे तक सीमित न रहे, ज़मीनी स्तर पर भी दिखाई देगी.

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

Vijay Singh

विजय सिंह, समीक्षा न्यूज़ के मुख्य लेखक हैं। एवं वर्षों से निष्पक्ष, सत्य और जनहितकारी पत्रकारिता के लिए समर्पित एक अनुभवी व जिम्मेदार पत्रकार के रूप में कार्यरत हूँ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button