Balrampurकलेक्टरछत्तीसगढ़

छात्रा से छोड़छाड के आरोपी पुर्व प्रभारी प्राचार्य पर कार्यवाही देरी शिक्षा विभाग की चुप्पी पर उठ रहे सवाल मौन..

आरोपी शिक्षक अब तक फरार है, इसके बावजूद शिक्षा विभाग की ओर से कोई सख्त रुख सामने नहीं आया।

बलरामपुर जिले के हायर सेकेण्डरी स्कूल बरती कलाँ यह स्कुल सरगुजा संभाग मे पढाई के द्वौरान दुसरा स्थान रखता था और आज वाड्रफनगर पुलिस चौकी क्षेत्र में छात्रा के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आने के बाद शिक्षा विभाग की भूमिका संदेह के घेरे में आ गई है। गंभीर आरोपों के बावजूद शिक्षा विभाग अब तक केवल जांच का हवाला देकर मामले को ठंडे बस्ते में डालता नजर आ रहा है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

पीड़ित छात्रा की शिकायत पर 5 फरवरी 2026 को पुलिस ने आरोपी शिक्षक के विरुद्ध FIR दर्ज की थी। FIR दर्ज होने के बाद यह उम्मीद की जा रही थी कि शिक्षा विभाग आरोपी शिक्षक के खिलाफ त्वरित विभागीय कार्रवाई करेगा, लेकिन आज तक न तो निलंबन हुआ और न ही कोई अनुशासनात्मक कदम उठाया गया। यह स्थिति विभाग की कार्यशैली पर बड़ा प्रश्नचिह्न खड़ा करती है।

सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि आरोपी शिक्षक अब तक फरार है, इसके बावजूद शिक्षा विभाग की ओर से कोई सख्त रुख सामने नहीं आया। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि “मामले की जांच की जा रही है”, लेकिन सवाल यह है कि जब FIR दर्ज हो चुकी है तो जांच की आड़ में कार्रवाई क्यों रोकी जा रही है?

स्थानीय लोगों और अभिभावकों का आरोप है कि शिक्षा विभाग आरोपी शिक्षक को बचाने का प्रयास कर रहा है। यदि आरोपी किसी अन्य वर्ग से होता तो अब तक उस पर सख्त कार्रवाई हो चुकी होती, लेकिन शिक्षक होने के कारण विभागीय संरक्षण मिल रहा है। यही कारण है कि पीड़ित परिवार खुद को असहाय महसूस कर रहा है।

  आंगनबाड़ी भवन की जर्जर छत, उखड़ा हुआ प्लास्टर और नजर आता सरिया हादसे का खतरा, मासूमो भविष्य..

इस पूरे मामले में शिक्षा विभाग की निष्क्रियता ने छात्राओं की सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता पैदा कर दी है। स्कूल और शिक्षा संस्थान जहां बच्चों के लिए सुरक्षित स्थान माने जाते हैं, वहीं जब ऐसे मामलों में विभाग चुप्पी साध ले, तो यह पूरे सिस्टम की विफलता को दर्शाता है।

सूत्रों के अनुसार, आरोपी शिक्षक के खिलाफ पहले भी मौखिक शिकायतें सामने आई थीं, लेकिन विभाग ने उन्हें नजरअंदाज कर दिया। अब जब मामला पुलिस रिकॉर्ड में दर्ज हो चुका है, तब भी शिक्षा विभाग का ढुलमुल रवैया यह दर्शाता है कि विभाग अपनी जिम्मेदारी से बचता नजर आ रहा है।

पुलिस की ओर से आरोपी की तलाश जारी होने की बात कही जा रही है, लेकिन शिक्षा विभाग की तरफ से कोई ठोस बयान या कार्रवाई न होना कई सवाल खड़े करता है। क्या शिक्षा विभाग किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहा है? या फिर आरोपी को बचाने के लिए जानबूझकर देरी की जा रही है?

इस मामले ने एक बार फिर यह स्पष्ट कर दिया है कि बिना सख्त कार्रवाई के केवल जांच की बात करना न्याय नहीं होता। पीड़ित छात्रा और उसके परिजन आज भी न्याय की आस लगाए बैठे हैं, वहीं आम जनता की निगाहें अब शिक्षा विभाग और प्रशासन की अगली कार्रवाई पर टिकी हुई हैं।

अब देखना यह होगा कि शिक्षा विभाग कब अपनी जिम्मेदारी निभाता है और आरोपी शिक्षक के खिलाफ ठोस कदम उठाता है, या फिर यह मामला भी फाइलों में दबकर रह जाएगा।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

Vijay Singh

विजय सिंह, समीक्षा न्यूज़ के मुख्य लेखक हैं। एवं वर्षों से निष्पक्ष, सत्य और जनहितकारी पत्रकारिता के लिए समर्पित एक अनुभवी व जिम्मेदार पत्रकार के रूप में कार्यरत हूँ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button