Balrampurकलेक्टरछत्तीसगढ़

माध्यमिक शाला झलपी में शिक्षक सुनिल गुप्ता पर फर्जी उपस्थिति का आरोप..

निरीक्षण में 21 से 27 फरवरी तक अनुपस्थित पाए गए शिक्षक, रजिस्टर में दर्ज रही उपस्थिति..

ब्युरो बलरामपुर विकासखंड बलरामपुर के  माध्यमिक शाला झलपी में पदस्थ शिक्षक सुनील गुप्ता पर गंभीर अनियमितताओं के आरोप लगे हैं। ग्रामीणों द्वारा की गई शिकायत के अनुसार शिक्षक 21 फरवरी 2025 से 27 फरवरी 2025 तक निरीक्षण के दौरान अनुपस्थित पाए गए, जबकि उपस्थिति रजिस्टर में उनकी उपस्थिति दर्ज बताई गई है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

शिकायत में यह भी उल्लेख किया गया है कि 6 अक्टूबर 2024 से लेकर 27 फरवरी 2025 तक नियमित रूप से ड्यूटी नहीं करने की बात सामने आई है। आरोप है कि विद्यालय में पढ़ाई व्यवस्था प्रभावित हो रही है और बच्चों की पढ़ाई पर इसका सीधा असर पड़ रहा है।

ग्रामीणों का कहना है कि यदि शिक्षक विद्यालय में उपस्थित नहीं थे तो रजिस्टर में उपस्थिति कैसे दर्ज की गई, यह जांच का विषय है। इस संबंध में संबंधित अधिकारियों को लिखित शिकायत सौंपकर निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग की गई है।

मामले को लेकर शिक्षा विभाग किस तरह से उचित जांच कर कारवाही करती है या फिर ईस शिक्षक की शिकायत की जांच को विभागीय कार्यालय मे ही कागजो को दफन कर दिया जाता है । अब देखना होगा कि शिक्षा विभाग इस शिकायत पर क्या कार्रवाई करता है और जांच में क्या तथ्य सामने आते। 

  ब्रेकिंग न्यूज़: कुएं में फांसी लगाकर महिला ने की आत्महत्या

 

सबसे बाडा तो यह सवाल है की आखिर शिक्षक स्कूल नही जाता तो आखिर रजिस्ट्रेर मेंटेन कैसे और आज तक स्कूल की निरिक्षण करने वाले जिमेदार लोग कहाँ थे यातो निरिक्षण के नाम पर खाना पुर्ती अधिकारी भी कर रहे थे जिसके वजह से स्कूल के उपस्थित पंजी मे उपस्थिति दर्ज किया जा रहा था..

 

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

Vijay Singh

विजय सिंह, समीक्षा न्यूज़ के मुख्य लेखक हैं। एवं वर्षों से निष्पक्ष, सत्य और जनहितकारी पत्रकारिता के लिए समर्पित एक अनुभवी व जिम्मेदार पत्रकार के रूप में कार्यरत हूँ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button