Balrampurछत्तीसगढ़राजनीती

गांव चलो बस्ती चलो अभियान के तहत सुपढाका में कार्यक्रम संपन्न…

बलरामपुर@ग्राम पंचायत जिगनिया के सुपढाका में “गांव चलो बस्ती चलो” अभियान के अंतर्गत एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अभियान का उद्देश्य गांव-गांव जाकर आमजन से संवाद स्थापित करना और उनकी समस्याओं को सुनकर समाधान की दिशा में कार्य करना है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

कार्यक्रम में मुख्य प्रभारी के रूप में भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष एवं नगर उपाध्यक्ष श्री आनन्द जायसवाल जी की गरिमामयी उपस्थिति रही। उन्होंने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए सरकार की योजनाओं की जानकारी दी और अधिक से अधिक लोगों को इन योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष प्रीतम गुप्ता, अमन कश्यप (उछल-कूद मंत्री), युवा मोर्चा मंडल महामंत्री विवेक कश्यप तथा युवा मोर्चा मंडल उपाध्यक्ष प्रितेश गुप्ता सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी कार्यकर्ताओं ने मिलकर अभियान को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभाई।

कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों की समस्याएं सुनी गईं और उनके निराकरण के लिए आवश्यक कदम उठाने का आश्वासन भी दिया गया। इस आयोजन से क्षेत्र में जागरूकता बढ़ी और लोगों में उत्साह का माहौल देखने को मिला।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

Vijay Singh

विजय सिंह, समीक्षा न्यूज़ के मुख्य लेखक हैं। एवं वर्षों से निष्पक्ष, सत्य और जनहितकारी पत्रकारिता के लिए समर्पित एक अनुभवी व जिम्मेदार पत्रकार के रूप में कार्यरत हूँ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button