सचिव से अभद्रता पर बवाल, चौकी प्रभारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग,,
सचिव से अभद्रता पर बवाल, चौकी प्रभारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग,,

बलरामपुर@ जिले के गणेश मोड़ पुलिस चौकी प्रभारी एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं। इस बार उन पर एक पंचायत सचिव के साथ अभद्र व्यवहार और गाली-गलौज करने का आरोप लगा है। मामले को लेकर सचिव संघ ने पुलिस अधीक्षक से शिकायत करते हुए सख्त कार्रवाई की मांग की है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, 5 अप्रैल को महाराजगंज ग्राम पंचायत के सचिव उत्तम समादार जनगणना भवन नंबरिंग कार्य पूरा कर वापस लौट रहे थे। इसी दौरान गणेश मोड़ चौकी प्रभारी ने वाहन चेकिंग के नाम पर उन्हें रोका और कथित रूप से अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए गाली-गलौज की।
बताया जा रहा है कि उस समय सचिव के साथ ग्राम पंचायत महाराजगंज के सरपंच मंतन राम और पंच रामलाल भी मौजूद थे, जिन्होंने पूरी घटना देखी।
इस घटना से नाराज सचिव संघ ने पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर कहा है कि एक शासकीय कर्मचारी के साथ इस तरह का व्यवहार बेहद आपत्तिजनक है, जिससे सभी सचिवों में रोष व्याप्त है। संघ ने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी अधिकारी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
सचिव संघ ने चेतावनी दी है कि यदि समय रहते उचित कार्रवाई नहीं की गई, तो जनपद पंचायत स्तर पर आंदोलन किया जाएगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।
Live Cricket Info





