Balrampurछत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़राज्य एवं शहर
ईद-उल-जुहा पर सांसद प्रतिनिधि उमाकांत यादव ने दी जिलेवासियों को शुभकामनाएं….
प्रेम, भाईचारे और अमन-चैन का दिया संदेश...

बलरामपुर@ भारतीय जनता पार्टी के सांसद प्रतिनिधि उमाकांत यादव ने ईद-उल-जुहा (बकरीद) के पावन अवसर पर बलरामपुर जिलेवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।उन्होंने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि ईद-उल-जुहा त्याग, समर्पण, प्रेम और इंसानियत का पर्व है, जो समाज को आपसी भाईचारे और सौहार्द का संदेश देता है। यह त्योहार हमें एक-दूसरे की मदद करने और समाज में एकता बनाए रखने की प्रेरणा देता है।
सांसद प्रतिनिधि उमाकांत यादव ने जिले की सुख-समृद्धि, शांति एवं खुशहाली की कामना करते हुए कहा कि सभी लोग मिल-जुलकर प्रेम और सद्भाव के साथ त्योहार मनाएं तथा जिले में अमन-चैन और भाईचारा कायम रखें।उन्होंने कहा कि सभी धर्मों के पर्व समाज को जोड़ने का कार्य करते हैं और हमें एकता के सूत्र में बांधते हैं।
Was this article helpful?
YesNo
Live Cricket Info





