Balrampurछत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़

रामानुजगंज में विकास का नया अध्याय: 14.91 करोड़ रुपये के कार्यों का होगा भूमिपूजन, 113 हितग्राहियों को मिलेंगे प्रधानमंत्री आवास के कार्यादेश

रामानुजगंज। नगर पालिका परिषद् रामानुजगंज के इतिहास में विकास का एक नया अध्याय जुड़ने जा रहा है। नगर क्षेत्र में लगभग 14 करोड़ 91 लाख रुपये की लागत से स्वीकृत विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन समारोह 1 जून को प्रातः 10:30 बजे काका लरंग साय कम्युनिटी हॉल में आयोजित किया जाएगा। इसी अवसर पर प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत चयनित 113 हितग्राहियों को आवास निर्माण के लिए कार्यादेश भी वितरित किए जाएंगे। प्रत्येक आवास के लिए 2 लाख 82 हजार रुपये की स्वीकृति प्रदान की गई है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश के आदिम जाति विकास, कृषि विकास एवं किसान कल्याण, जैव प्रौद्योगिकी, मछलीपालन एवं पशुधन विकास मंत्री रामविचार नेताम होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर पालिका परिषद् अध्यक्ष रमन अग्रवाल करेंगे। वहीं नगर पालिका उपाध्यक्ष शीला जायसवाल, सभी पार्षदगण, जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।
नगर पालिका परिषद् द्वारा नगर के विभिन्न वार्डों में अधोसंरचना और जनसुविधाओं से जुड़े अनेक महत्वपूर्ण कार्य स्वीकृत किए गए हैं। इनमें स्वच्छ भारत मिशन 2.0 के अंतर्गत 4 करोड़ 82 लाख रुपये की लागत से कन्हर नदी में मिलने वाले गंदे पानी के उपचार हेतु सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट की स्थापना प्रमुख है। इसके अतिरिक्त 2 करोड़ 41 लाख रुपये की लागत से डॉ. भीमराव अंबेडकर सर्वसमाज मांगलिक भवन का निर्माण किया जाएगा।
वहीं नगर के वार्ड क्रमांक 1 से 15 तक विभिन्न स्थलों पर 1 करोड़ 78 लाख रुपये की लागत से आरसीसी नालियों का निर्माण तथा 1 करोड़ 15 लाख रुपये की लागत से सीसी रोड निर्माण कार्य भी किए जाएंगे। इसके साथ ही पाइपलाइन विस्तार, पेवर ब्लॉक स्थापना, अटल स्मृति तालाब, डॉ. भीमराव अंबेडकर स्मृति तालाब, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन संयंत्र, सामुदायिक भवन, शॉपिंग कॉम्पलेक्स, छठ घाट, मुक्तिधाम अहाता, सांस्कृतिक भवन और विभिन्न स्थलों के सौंदर्यीकरण जैसे कई विकास कार्यों को भी मंजूरी दी गई है।
मुख्य नगर पालिका अधिकारी सुधीर कुमार ने नगरवासियों से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील करते हुए कहा कि इन परियोजनाओं के पूर्ण होने से नगर में आधारभूत सुविधाओं का विस्तार होगा और नागरिकों को बेहतर शहरी सुविधाएं उपलब्ध होंगी।
नगर के वरिष्ठ समाजसेवी सुभाष जायसवाल ने कहा कि आजादी से पहले से अस्तित्व में रही नगर पालिका रामानुजगंज में पहली बार इतनी बड़ी राशि के विकास कार्यों का शिलान्यास होने जा रहा है। उन्होंने इसका श्रेय कृषि मंत्री रामविचार नेताम और नगर पालिका अध्यक्ष रमन अग्रवाल के प्रयासों को दिया।
पार्षद सुमित गुप्ता ने कहा कि नगर में विकास कार्यों की गंगा बहेगी और जनता की लंबे समय से चली आ रही मांगों को पूरा किया जाएगा। वहीं पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मुकेश जायसवाल ने कहा कि पहली बार रामानुजगंज को विकास कार्यों के लिए इतनी बड़ी राशि प्राप्त हुई है, जिससे नगर के सर्वांगीण विकास को गति मिलेगी।
पार्षद अर्जुन दास ने कहा कि वार्डों की छोटी-बड़ी सभी आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए जनप्रतिनिधि लगातार प्रयासरत हैं। नगर पालिका अध्यक्ष रमन अग्रवाल ने कहा कि सभी स्वीकृत कार्य निर्धारित समय-सीमा में और गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण कराए जाएंगे। उन्होंने नागरिकों से भी निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर नजर रखने और किसी प्रकार की शिकायत होने पर तत्काल संबंधित अधिकारियों को अवगत कराने की अपील की।
नगरवासियों में इस ऐतिहासिक भूमिपूजन समारोह को लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है। लोगों का मानना है कि इन विकास परियोजनाओं के क्रियान्वयन से रामानुजगंज की तस्वीर बदलेगी और नगर आधुनिक शहरी सुविधाओं से सुसज्जित होगा।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

Vijay Singh

विजय सिंह, समीक्षा न्यूज़ के मुख्य लेखक हैं। एवं वर्षों से निष्पक्ष, सत्य और जनहितकारी पत्रकारिता के लिए समर्पित एक अनुभवी व जिम्मेदार पत्रकार के रूप में कार्यरत हूँ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button