Balrampurकलेक्टरछत्तीसगढ़

दीनहीन सेवा समिति की अध्यक्षा मनीषा सिंह बनीं भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी छत्तीसगढ़ की राज्य समन्वयक

रामानुजगंज। दीनहीन सेवा समिति की अध्यक्षा श्रीमती मनीषा सिंह को भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी, छत्तीसगढ़ राज्य शाखा का राज्य समन्वयक नियुक्त किया गया है। उनकी इस नियुक्ति पर क्षेत्र में खुशी का माहौल है। सामाजिक, शैक्षणिक और सेवा क्षेत्र से जुड़े लोगों ने इसे जनसेवा के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि बताते हुए उन्हें बधाई दी है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

श्रीमती मनीषा सिंह लंबे समय से स्वास्थ्य, शिक्षा, खेल और सामाजिक सेवा के क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभा रही हैं। उनके नेतृत्व में आदिवासी एवं दूरस्थ क्षेत्रों में कई निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए गए, जिनमें वरिष्ठ चिकित्सकों ने हजारों लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण एवं उपचार किया। इन शिविरों का लाभ बड़ी संख्या में जरूरतमंद लोगों को मिला।

इसके अलावा उन्होंने नेत्रदान, अंगदान, देहदान और रक्तदान जैसे जनहित के विषयों पर व्यापक जागरूकता अभियान चलाए हैं। शिक्षा के क्षेत्र में भी उन्होंने आदिवासी एवं पिछड़े इलाकों के विद्यार्थियों के लिए परीक्षा पे चर्चा, व्यक्तित्व विकास, मोटिवेशनल सत्र तथा तनाव एवं चिंता मुक्ति जैसे कार्यक्रमों का सफल आयोजन कराया है, जिससे विद्यार्थियों, युवाओं और अभिभावकों को निरंतर लाभ मिल रहा है।

दीनहीन सेवा समिति के माध्यम से श्रीमती मनीषा सिंह समाज के वंचित, जरूरतमंद और आदिवासी समुदायों के उत्थान के लिए लगातार कार्य कर रही हैं। स्वास्थ्य, शिक्षा, खेल और समाजसेवा के क्षेत्र में उनके योगदान की समय-समय पर सराहना होती रही है।

भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी, छत्तीसगढ़ राज्य शाखा में राज्य समन्वयक के रूप में उनकी नियुक्ति को उनकी सेवा भावना, समर्पण और सामाजिक योगदान का सम्मान माना जा रहा है। उम्मीद जताई जा रही है कि उनके नेतृत्व में रेडक्रॉस की जनहितकारी गतिविधियों को नई गति मिलेगी तथा रक्तदान, स्वास्थ्य जागरूकता, आपदा राहत, नेत्रदान, अंगदान और मानव सेवा से जुड़े कार्यों का और अधिक विस्तार होगा।उनकी इस उपलब्धि पर विभिन्न सामाजिक संगठनों एवं शुभचिंतकों ने उन्हें हार्दिक बधाई देते हुए सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दी हैं।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

Vijay Singh

विजय सिंह, समीक्षा न्यूज़ के मुख्य लेखक हैं। एवं वर्षों से निष्पक्ष, सत्य और जनहितकारी पत्रकारिता के लिए समर्पित एक अनुभवी व जिम्मेदार पत्रकार के रूप में कार्यरत हूँ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button