Balrampurकलेक्टरछत्तीसगढ़राज्य एवं शहर

जनप्रतिनिधियों की पहल रंग लाई, महाराजगंज पंचायत में नई राशन दुकान का शुभारंभ

बबली संबल और विधायक रामविचार नेताम के प्रयासों से मिली राहत, 7 किमी दूर जाने की मजबूरी खत्म

बलरामपुर@ जिले के महाराजगंज पंचायत में लंबे समय से राशन दुकान की कमी के कारण ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। हितग्राहियों को राशन लेने के लिए करीब 7 किलोमीटर दूर तक पैदल जाना पड़ता था, जिससे उनका समय और श्रम दोनों बर्बाद होते थे। कई बार लोगों को देर रात तक लाइन में लगना पड़ता था, फिर भी समय पर राशन मिलना सुनिश्चित नहीं हो पाता था। महराजगंज

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

पंचायत के कंदाखाड़ और मकयाठी क्षेत्र में यह समस्या जयदा अधिक गंभीर थी। एक राशन दुकान संचालन तो हो रहा था लेकिन काफी दुर पडता था,यह इलाका अति पिछड़े पहाड़ी कोरवा और कोडाकू समाज का निवास क्षेत्र है, जहां परिवहन के साधनों की कमी के कारण लोगों को राशन लेने में और भी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था।इस गंभीर समस्या को देखते हुए जनपद पंचायत उपाध्यक्ष बबली संबल ने लगातार पहल की और प्रशासन का ध्यान इस ओर आकर्षित कराया। उनके प्रयासों और स्थानीय विधायक रामविचार नेताम की सक्रिय पहल से आखिरकार पंचायत में नई राशन दुकान की स्वीकृति मिली और आज उसका विधिवत शुभारंभ कर दिया गया।

उद्घाटन के अवसर पर जनपद पंचायत उपाध्यक्ष बबली संबल ने फीता काटकर नई राशन दुकान का शुभारंभ किया। अब इस दुकान के खुलने से ग्रामीणों को दूर-दराज नहीं जाना पड़ेगा और उन्हें समय पर अपने हक का राशन आसानी से उपलब्ध हो सकेगा।

  शिक्षक दिवस पर सूरजपुर में कानूनी जागरूकता शिविर का आयोजन..

इस मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति रही। ग्रामीणों ने वीडियो कॉल के माध्यम से जिला कलेक्टर को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए अपनी खुशी जाहिर की। कार्यक्रम के दौरान जनप्रतिनिधियों का फूल वर्षा कर और बैड बाजे गर्मजोशी से स्वागत भी किया गया।

पंचायत में कुल 482 राशन कार्डधारी हैं, जिनमें अधिकांश कोडाकू समाज से हैं। कंदाखाड़ और मकयाठी क्षेत्र में इनकी संख्या अधिक है। यहां कुल जनसंख्या लगभग 1200 और मतदाताओं की संख्या करीब 800 बताई जा रही है।

कार्यक्रम में पहुंचे मुख्य अतिथि बबली संबल, भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य जयप्रकाश संबल, उपसरपंच नंदू सिंह, बुधनाथ सदोम, विजय शंकर गुप्ता, जदवीर सिंह, रामू कोडाकू, देवमुनी और इलीजावेद टोप्पो सहित कई जनप्रतिनिधि और ग्रामीण मौजूद रहे।नई राशन दुकान के खुलने से पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है और वर्षों पुरानी समस्या का समाधान हो गया है।

 

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

Vijay Singh

विजय सिंह, समीक्षा न्यूज़ के मुख्य लेखक हैं। एवं वर्षों से निष्पक्ष, सत्य और जनहितकारी पत्रकारिता के लिए समर्पित एक अनुभवी व जिम्मेदार पत्रकार के रूप में कार्यरत हूँ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button