Balrampurब्रेकिंग न्यूज़राजनीतीराज्य एवं शहर

नक्सलवाद उन्मूलन के लिए जलजली में युवा मोर्चा की चौपाल, ग्रामीणों से सीधा संवाद

बलरामपुर@भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा, मंडल कुसमी द्वारा ‘नक्सलवाद समूल नाश’ अभियान के तहत ग्राम जलजली में विशेष चौपाल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व मंडल अध्यक्ष उमेश बुनकर ने किया, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणों की सहभागिता रही।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

चौपाल के माध्यम से ग्रामीणों से सीधा संवाद स्थापित करते हुए केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। इस दौरान Narendra Modi के नेतृत्व में संचालित प्रधानमंत्री आवास योजना तथा Vishnu Deo Sai सरकार की महतारी वंदन योजना के बारे में विस्तार से बताया गया।

कार्यक्रम में योजनाओं से लाभान्वित हितग्राहियों एवं वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को भगवा गमछा पहनाकर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर जिला प्रभारी अंकुश सिंह, जिला अध्यक्ष मंगलम पाण्डेय, जिला महामंत्री नंदकिशोर गुप्ता, मंडल महामंत्री अभय गुप्ता, उपाध्यक्ष विवेक यादव, ओबीसी मंडल अध्यक्ष जगरनाथ यादव, किसान मोर्चा महामंत्री विकास गुप्ता सहित युवा मोर्चा के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

Vijay Singh

विजय सिंह, समीक्षा न्यूज़ के मुख्य लेखक हैं। एवं वर्षों से निष्पक्ष, सत्य और जनहितकारी पत्रकारिता के लिए समर्पित एक अनुभवी व जिम्मेदार पत्रकार के रूप में कार्यरत हूँ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button